सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति अस्थायी रूप से पेट्रोलियम विभाग ने रोक दी है। साथ ही केंद्र सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम लागू करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित आपूर्ति बाधाओं को देखते हुए उठाया गया है। कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान स्थिति में केवल अत्यावश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय एवं आंबेडकर कल्याण छात्रावास को हो कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक मात्र 208 कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति : 07 से 30 मार्च तक आईओसी ने 160 कॉमर्श...