मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार के पहले बिजनेस पोस्ट सेंटर (बीपीसी) की शुरुआत शुक्रवार को मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर में हुई। पटना के बाद यह सूबे का दूसरा बीपीसी है। इसके शुरू होने से शहर के व्यवसायियों को एक ही छत के नीचे अपने डाक को देश के साथ विदेशों में भी भेजने में सुविधा होगी। इसकी उद्घाटन उत्तरी डाक परिमंडल के पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) पवन कुमार सिंह और नगर विधायक रंजन कुमार ने फीता काट कर किया।विधायक ने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत होने से शहर के साथ ही जिले के व्यापारियों और अन्य लोगों को काफी सुविधा होगी। अब लोगों को डाक विभाग की विश्वस्तरीय और डिजिटल सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। वहीं, पीएमजी ने केंद्र की खासियत की जानकारी दी। बताया कि इसके माध्यम से पार्सल बुकिंग, अंतरराष्ट्रीय कूरियर, ई-कॉमर्स लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.