व्यवसायियों की सुरक्षा व समस्या पर नगर थाना में बैठक
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के चौक बाजार समेत अन्य जगहों पर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के साथ गुरुवार को मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने नगर थाना में बैठक की। बैठक में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह मौजूद थे। व्यापारियों ने डीएसपी को बारी-बारी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में शहर में जहां-तहां खासकर दुकान के सामने टोटो खड़ा कर जाम लगा देने की शिकायत की गई। नालों की सफाई के मामले से भी अवगत कराया गया। डीएसपी ने बताया कि लोगों को व्यवसाय करने में कोई दिक्कत न हो , इसे लेकर बैठक की गई थी। बैठक में व्यापारियों से उनकी समस्याएं सुनी गई । व्यवसासियों को खासतौर पर अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया । उन्हें यह भी कहा गया है कि कोई भी परेशानी या फिर समस्या हो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.