पलामू, मई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मंगलवार को शहर के व्यवसायियों के पलामू समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय भवन में बैठक कर उनकी समस्या और सुझावों को गंभीरता से सुना और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापारियों ने सुरक्षा को बढ़ाने, ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, हथियार का लाइसेंस निर्गत करने और संदिग्ध लोगों के सत्यापन और कार्रवाई समेत कई अन्य मामले को उठाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में पिंक पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी को शस्त्र लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। प्रशासन जब किसी व्यक्ति की सुरक्षा जरूरत महसूस करेगा, तभी लाइसेंस जारी करेगा। जरूरत पड़ने पर अस्थायी सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

सीसीटी...