मोतिहारी, जून 8 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित पंकज वाटिका के सभागार में सोमवार को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायी, उद्यमी, गणमान्य नागरिक रहे। समारोह का उद्घाटन सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, पूर्व महासचिव पशुपति पाण्डेय और रक्सौल चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, महासचिव शम्भु चौरसिया, दिनेश धनोठिया, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चैम्बर की ओर से अतिथियों को बुके, शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- व्यवसायियों की एकजुटता पर बल कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट...