सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान। लगन के कारण अचानक बढ़ी घरेलु गैस की डिमांड व व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी होने का असर अब छोटे-बड़े व्यवसायियों पर पड़ने लगा है। स्थिति ऐसी हैं कि सिलिंडरों के लिए बड़ी संख्या में व्यवसायी वर्ग को एजेंसियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों की सूने तो पिछले 17 दिनों से कंपनियां सिर्फ घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति कर रही है। खेप में एक भी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। व्यवसायियों को मांग के अनुसार सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई व्यवसायियों ने बताया कि बुकिंग करने के बावजूद उन्हें कर्मर्सियल सिलिंडर नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें मजबूरन कोयले की भट्ठी से जरूरत के मिठाई व व्यंजन बनाना पड़ रहा है। गैस नहीं मिलने से इन दिनों कोयले की खपत भी पहले से दोगुनी हो गई है। कोयले...