व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम का हुआ समापन
देहरादून, मार्च 18 -- नई टिहरी। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पनियाली जगधार में हेस्को और मानव अधिकार संरक्षण संस्थान रानीचौरी ने छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण उद्यमी सुषमा बहुगुणा द्वारा दिया गया। जिसमें वेस्ट प्लास्टिक के रैपरों तथा पिरुल से गृह साज-सज्जा की सामग्रियों में टोकरी व फूलदान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक को हमें इधर-उधर नहीं फेंकना है, बल्कि उसको इकट्ठा करके विद्यालय में जमा करके समिति को देना है। इससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदी बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के प्रति उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.