मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षार्थियों के लिए व्यवसायिक विषय में पास होना अनिवार्य है, लेकिन श्रेणी गणना में इनके अंक नहीं जुटेंगे। 2027 की इंटर परीक्षा को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है।प्लस 2 स्कूलों में दो से लेकर पांच तक व्यवसायिक ट्रेड दिए गए हैं। एक व्यवसायिक ट्रेड में 25 बच्चों का नामांकन लिया जाता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में व्यवसायिक ट्रेड दिए गए हैं, उसके छात्र इसकी परीक्षा अनिवार्य तौर पर देंगे और इसमें पास करना भी जरूरी है। इसके साथ ही इस विषय में मिले प्राप्तांक को किसी अन्य विषय से छात्र छात्राएं बदल भी नहीं सकते हैं।आवेदन भर दिया मगर नहीं भरा घोषणा पत्रइंटर परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में बड़ी संख्या में ऐसे भी हैं, जिन्होंने...