अररिया, फरवरी 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन बुधवार को किया जाएगा l श्रम संसाधन केंद्र परिसर में मेला का आयोजन होगा l रोजगार शिविर में 30 से अधिक निजी क्षेत्र की कम्पनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा l अलग अलग पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा l रोजगार मेला में इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की छाया प्रति, पासपोर्ट फोटो, नियोजनालय से सम्बन्धित निबंधन प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.