साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। राज्यभर के व्यवसायिक प्रशिक्षकों यानि व्यवसायिक शिक्षा के शिक्षकों को बीते करीब 13 माह से वेतन-मानदेय नहीं मिला है। इससे उनके समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर राज्य वित्त पोषित व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के बैनर तले प्रशिक्षक लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय (रांची) के समक्ष राज्यभर के प्रशिक्षक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। साहिबगंज जिला में भी 72 व्यवसायिक प्रशिक्षक कार्यरत हैं । सभी शिक्षक रांची में धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक संघ लंबित वेतन-मानदेय का अविलंब भुगतान करने, भविष्य में नियमित वेतन देने, सभी को उनके गृह जिला या फिर नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। संघ का कहना है की लंबे समय से मानदेय आदि नहीं मिलने से उनक...