मिर्जापुर, अगस्त 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आरिएंटेंशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एमबीए (एग्रीबिजनेस) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ व्यवसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के बारे में टिप्स दिए गए। यह भी पढ़ें- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरूकार्यक्रम शुभारंभ शुभारंभ दक्षिणी परिसर के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. बीएमएन कुमार विद्यार्थियों को संबोधित कर कराया। इसके पश्चात डीन एवं विभागाध्यक्ष, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, बीएचयू प्रो. एसके दुबे ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, उत्कृष्टता एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। प्रोफेसर...