हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने व्यवसायिक और भवन निर्माण कार्यों के लिए नए पेयजल कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेगी। गर्मियों में होने वाले पेयजल संकट के समाधान के लिए विभाग ने यह कार्रवाई की है। हल्द्वानी में सालभर लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। वहीं गर्मियों में पेयजल का संकट दोगुना हो जाता है, जिससे कई क्षेत्र ड्राई जोन बन जाते हैं। इसके समाधान के लिए जल संस्थान ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और भवन निर्माण के लिए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। विभाग नए बन रहे भवनों में व्यावसायिक कनेक्शन सामान्य दिनों में देता है। अब आगामी 30 जून तक नया कनेक्शन नहीं देगा। नए भवन और नए प्रतिष्ठान की शुरुआत करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.