धनबाद, अप्रैल 14 -- सुदामडीह थाना क्षेत्र की 35 नंबर कॉलोनी में रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। दूध व्यवसाई महेंद्र यादव के घर में घुसे करीब 12 अज्ञात अपराधियों ने न केवल डाका डाला, बल्कि विरोध करने पर गृहस्वामी पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। अपराधियों ने जाते-जाते पुआल के ढेर में आग लगा दी। पीड़ित महेंद्र यादव ने बताया कि रात करीब 2 बजे अपराधी उनके घर में दाखिल हुए। आते ही अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर की मारपीट, चाकू से किया वार अपराधियों ने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। अपराधियों ने घर के कमरों का दरवाजा खुलवाकर बक्सों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.