धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया। झरिया खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ और धनबाद जिला लघु उद्योग संगठन ने बुधवार को झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सावरिया का स्वागत किया। राज अस्पताल रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनसे समाज हित में बेहतर काम करने के लिए एक मजबूत टीम बनाने का आग्रह किया। मौके पर उपेन्द्र गुप्ता, मनोहर अग्रवाल, संजय गुप्ता, मुश्ताक अहमद, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, मधुसूदन अग्रवाल, दिलीप स्वर्णकार, बसंत अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल और हेमंत ड्रोलिया उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...