घाटशिला, फरवरी 11 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक सुजीत कुमार ने मंगलवार को चाकुलिया को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली बेंद सड़क स्थित पूर्णापानी चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उनके साथ चाकुलिया के अंचल अधिकारी नवीन पुरती एवं नगर प्रबंधक अनंत खलखो उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक ने चेकनाका पर तैनात कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। नाका पर मौजूद रजिस्टर की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सही तरीके से वाहनों की जांच हो रही है या नहीं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि चेकनाका स्थापित करने के बाद अभी तक एक रुपया भी बरामद क्यों नहीं हुआ? उन्होंने चेकनाका पर तैनात कर्मियों को लापरवाही नहीं बरतने तथा इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच करने के लिए निर्देश दिया।

हिंदी हिन्...