प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- कुंडा, संवाददाता। सेवा में रहते किसी भी अधिकारी के संबंध दूसरे अधिकारी से दिखावटी होते हैं। सेवा पूरी कर व्यक्ति रिटायर होता है लेकिन उसका व्यक्तित्व याद किया जाता है। यह बातें कुंडा ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत्त हुए बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का अभिनंदन करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कही। इसके पहले कुंडा,ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों ने माला पहनाकर, अंग वस्त्र से बीडीओ प्रवीण श्रीवास्तव को सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह ने घड़ी, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने रामचरित मानस की पुस्तक व अन्य उपहार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह, संचालन सचिव शेशांक ने किया। यह भी पढ़ें- बांका : दफादार सुरेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- बांका ...