व्यक्ति पर झूठे प्रार्थना पत्र देकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
शामली, जून 6 -- शामली। तहसील क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर झूठे प्रार्थना पत्र देकर लोगों को परेशान करने तथा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शनिवार को एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम गंदेवड़ा निवासी प्रमजीत, लौकेन्द्र, सजीव कुमार, महेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति आए दिन ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न अधिकारियों को झूठे प्रार्थना पत्र देता रहता है। आरोप है कि वह लोगों पर दबाव बनाकर धनराशि की मांग करता है और रकम न देने पर लगातार शिकायतें करने की धमकी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति स्वयं को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताकर लोगों को भयभीत करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.