पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को व्यक्ति ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में व्यक्ति का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...