विकासनगर, फरवरी 5 -- बीती 30 जनवरी को एक ट्रक चालक ने कुल्हाल के पास पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि सत्तार पुत्र गफ्फूर, निवासी कुंजाग्रांट ने शिकायत दर्ज कराकर बताया कि तीन जनवरी को उसका चचेरा भाई ताहिर कुल्हाल से वापस अपने घर पैदल आ रहा था। शाम को लगभग साढ़े छह बजे पावर हाउस कुल्हाल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया कि तरहरी के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.