अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटेहरी स्थित देव इन्द्रावती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक डा.राना रणधीर सिंह ने कहा कि नशा आज के समय में सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में एक है। यह न केवल व्यक्ति के शरीर और मन को खोखला करता है, बलिक उसके पूरे परिवार और समाज को भी नष्ट कर देता है। नशे की समस्या एक राष्ट्रीय संकट बन चुकी है। प्राचार्य डा.एबी सिंह ने कहा कि नशे का सबसे मुख्य कारण लोगों का मानसिक तनाव और दुख होता है। इससे कई लोग नशा अपनाने का रास्ता चुन रहे हैं। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत अभियान पर आरएमपीयू में व्याख्यान इसके अलावा युवा पीढ़ी भी आज कल नशे का सौकीन हो रहा है। कार्यक्रम अधिकारी बीरबल शर्मा ने कहा कि शादी, पार्टी आदि में कुछ जगह शराब का चलन बढ़ता जा रहा ...