आदित्यपुर, मार्च 13 -- गम्हरिया, संवाददाता। टाटा स्टील फाउंडेशन के फंक्शनल लिटरेसी प्रोग्राम से जुड़ी 500 महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सरना उमूल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को साक्षरता के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब अपने परिवार के निर्णयों में भी भागीदारी कर रही हैं। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलती हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सीखने की प्रक्रिया को जारी रखें और डिजिटल माध्यमों से भी ज्ञान प्...