बिजनौर, अप्रैल 4 -- किरतपुर। गांव आलोपुर में दो पक्षों में मकान के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर देकर पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खेमेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता अमर सिंह 60 वर्ष विगत 9 मार्च 2026 को अपने घर के दरवाजे का निर्माण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोस के कुछ व्यक्ति घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। उन्होंने निर्माणाधीन दरवाजे के पिलर को तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर काम रुकवा दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी, जिससे अ...