मेरठ, अप्रैल 8 -- शिक्षा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए सबसे बड़ा हथियार है। डॉ. आंबेडकर केवल एक नेता नहीं थे। वह संपूर्ण विचारक और दार्शनिक थे। आज भी समाज में जातिवाद, आर्थिक असमानता और भेदभाव मौजूद है। डॉ. आंबेडकर ने हमें सिखाया कि सच्चा ज्ञान वही है जो इंसान को इंसान बनाये। ज्ञान केवल राजनीति, सत्ता या शोषण का औजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए यह सुनिश्चित किया कि हर महिला पढ़ाई का अधिकार पाए। यही कारण है कि आज हम स्वतंत्र रूप से सोच सकते हैं और समाज में समानता के लिए कार्य कर सकते हैं। डीएन कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और अंबेडकरवादी दर्शन' विषय पर हुई गोष्ठी में यह बात कृषि विवि से प्रो. राजेंद्र सिंह सिंह ने कही। उनके अनुसार जब हम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.