मोतिहारी, मार्च 28 -- अरेराज। सदानीरा नारायणी के पावन तट पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर गुरुवार को संध्याकालीन भजन प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ महामंडलेश्वर सह सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज, पूर्व विधायक राजन तिवारी , मुख्य पार्षद रंटू पाण्डेय, पुलिस इंस्पेक्टर राजू मिश्र, झून्ना पाण्डेय आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। प्रखंड के गुरहां गांव में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया है। इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। यह महायज्ञ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतीक बनकर उभरा है। सुबह की मंगल आरती से लेकर संध्या के भव्य भजन-कीर्तन तक, पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.