भागलपुर, अप्रैल 25 -- नवगछिया।निज संवाददाता। जीबी कॉलेज, नवगछिया में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय "व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा एवं ध्यान की भूमिका" रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय, पटना की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो.(डॉ.) पुष्पलता कुमारी थीं। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में मूल्य शिक्षा और ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानसिक संतुलन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। दूसरे वक्ता जेपी कॉलेज, नारायणपुर के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व के सकारात्मक विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.