प्रयागराज, मार्च 10 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यह शिविर 16 मार्च तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भौतिक विज्ञान के प्रो. राजाराम यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनएसएस से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीसरे सत्र में प्रो. राजेश गर्ग ने एनएसएस के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से और समापन राष्ट्रगान से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...