गाजीपुर, मार्च 18 -- जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कालेज में बुधवार को सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर का प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक बहुत बड़ा मंच है। छात्र- छात्राएं यहां के सीखे हुए गुर को अपने जीवन में उतार कर एक कुशल नागरिक बनकर अपने परिवार, समाज और देश का बहुत बड़ा उपकार कर सकते हैं। युवाओं में असीमित ऊर्जा और अपार आवेश को नियंत्रित करने की क्षमता है। सकारात्मक सोच बनाए रखने में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका अद्वितीय है। मुख्य अतिथि रहे मन्नू सिंह ने कहा कि आप राष्ट्रीय सेवा योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.