व्यक्तित्व परिष्कारशाला एवं व्यसन मुक्ति अभियान कार्यक्रम
हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर। गायत्री शक्तिपीठ मौदहा में संचालित पं.श्रीराम शर्मा आचार्य लाइब्रेरी के विद्यार्थियों के माध्यम से व्यक्तित्व परिष्कार शाला एवं 31 मई व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौरीशराज पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम अपने जीवन को उत्कृष्ट और सफल कैसे बना सकते हैं। हमें सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहकर सदैव नीति, सदाचार और सकारात्मक सोच के मार्ग पर चलना चाहिए। यही मार्ग हमें जीवन में वास्तविक सफलता और सम्मान दिलाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ.एसके सैनी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने जीवन का एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करके पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अध्ययन करना चाहिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.