लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-डायट चीरी, लोहरदगा में बुधवार को शिक्षक समागम का समापन हुआ। डायट प्राचार्य सह डीएसई अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न कोटि के शिक्षकों के बीच बहुआयामी प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के प्रयास के तहत यह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएसई अभिजीत कुमार, संकाय सदस्यों एवं कार्यक्रम के नोडल शिक्षकों ने कार्यक्रम की शुरूआत की।अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों में व्यक्तित्व निर्माण, सृजनात्मकता एवं परस्पर सीखने का उचित मंच शिक्षक समागम है। छात्रों की प्रतिभा को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रोत्साहन देकर शिक्षकों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कहा कि यह मंच शिक्षकों को आने वाले जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.