नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दृष्टि आईएएस के संस्थापक व शिक्षाविद् विकास दिव्यकीर्ति ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। दिव्यकीर्ति की याचिका पर गुरुवार को न्यायमूर्ति पुरुषैंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दिव्यकीर्ति की तरफ से पेश वकील ने बताया कि याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई है। याचिका में तीन तरह के उल्लंघन का मामला उठाया गया है। याचिका में उनकी शिकायत में फर्जी प्रोफाइल बनाया जाना भी शामिल है। पीठ के समक्ष यह बताया गया कि व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े इसी तरह के कई मामलों पर एक अन्य पीठ पहले से सुनवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- विकास दिव्यकीर्ति पहुंच गए दिल्ली हाई कोर्ट, अमिताभ बच्चन-सलमान खान वाली मांग इसके बाद न्यायमूर्ति ने मामले को ...