दरभंगा, अगस्त 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में 7/8 कंपनी एनसीसी, दरभंगा की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव की अध्यक्षता में 'नशामुक्त भारत अभियान' के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं 'नशामुक्त भारत अभियान' रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि चित्रकला केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु मानव व्यक्तित्व का दर्पण है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं अपितु समाज व राष्ट्र को खोखला कर देता है। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर 8 बिहार बटालियन के सूबेदार रामचंद्र ने कहा कि व्यक्ति का पहला कर्तव्य है कि वह नशे से दूरी बनाकर रखे। नशा सदैव हानिकारक होता है। 8 बिहार बटालियन के हवलदार नाम राज ने नशे को बुरी बला कहा और उससे बचने की नसीहत दी।कॉलेज के बर्सर डॉ. नंदकिशोर झा ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए हानिकारक है...