लखनऊ, अप्रैल 29 -- शिविर लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान विशेष स्वच्छता बरतने की जरूरत होती है। इस अवधि में साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण, त्वचा संबंधी समस्याएं और प्रजनन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें अस्वच्छता के कारण उत्पन्न हो सकती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन चिनहट के नरहरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय केजीएमयू की ओर से जागरुकता कार्यक्रम हुआ। केजीएमयू पैरामेडिकल डीन व प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियों को सैनिटरी पैड या स्वच्छ कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उसे समय-समय पर बदलते रहना जरूरी है। इसके साथ ही नियमित सफाई और साफ पानी का उपयोग भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म से जुड़े मिथकों से दूर रहकर जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.