वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तुलसी घाट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय कार्यशाला के दूसरे दिन युवाओं ने वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम संकटमोचन फाउंडेशन, मदर्स फॉर मदर और ओजेडग्रीन की तरफ से आयोजित था। कार्यशाला में भारत के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया, अबू धाबी, नेपाल और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम को वैश्विक दृष्टिकोण मिला। प्रतिभागियों ने जल प्रदूषण, गंगा में गिरते सीवेज, प्लास्टिक अपशिष्ट और व्यक्तिगत कार्बन फुटप्रिंट जैसे विषयों पर विचार रखे। युवाओं ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत व्यक्तिगत स्तर से की जानी चाहिए। विद्यापीठ के एमबीए छात्रों ने घरों और संस्थानों में वॉटर मीटर लगाने तथा सीवेज जल के शोधन के बाद कृषि में उपयोग का सुझाव दिया। समापन पर मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.