पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से गांव-गांव शौचालय बनवाए जा रहे हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए ना जाए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 15334 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 11774 शौचालय बन चुके हैं। शासन स्तर से शौचालय की धनराशि विलंब से आने की वजह से शेष शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। यह शौचालय नए वित्तीय वर्ष में जोड़े जाएंगे। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के लिए 6000 रुपए की दो किस्तों में भुगतान किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...