गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना के तहत गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दो-दो करोड़ रुपये की सीमा आवंटित की गई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंडल को कुल आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यह धनराशि आनलाइन पेमेंट प्रणाली के माध्यम से एसएनए स्पर्श पोर्टल से जारी की जाएगी। इसका उपयोग केवल व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण पर किया जाएगा। उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, शौचालयों का जियो टैगिंग कराने और नियमानुसार बिल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.