बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया। पिछड़ा वर्ग के लोग व्यक्तिगत शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक कर सकते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि पोर्टल खुल गया है। शादी से तीन महीना पहले और तीन महीना बाद तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सत्यापन के बाद खाते में धनराशि भेज दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...