सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड की समय-सारिणी के अनुसार जनपद के सभी अग्रसारण केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: पोर्टल पर चौंकाने वाली चूक, जन्म 1984 तो सेवानिवृत्ति 1947!आवेदन की प्रक्रिया डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थी पांच अगस्त तक अपने आवेदन संबंधित अग्रसारण केंद्रों पर जमा कर सकेंगे। इसी अवधि में प्रधानाचार्य आवेदन पत्रों का अग्रसारण कर परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे। 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कराय...