अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय चंद्र यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। यह कार्रवाई उनके व्यक्तिगत कारणों को देखते हुए की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. उदय चंद्र यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अधोहस्ताक्षरी के पद से स्थानांतरित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश में उन्हें नवीन तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।डॉ. उदय चंद्र यादव को कार्यमुक्त करते हुए उनके उप मुख्य...