आरा, जून 25 -- - कलेक्ट्रेट में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नशामुक्ति सप्ताह का आयोजन, दिलाई गई शपथ - आरा, हमारे संवाददाता। व्यक्ति, परिवार और समाज को नशा भीतर से खोखला कर देता है। कलेक्ट्रेट सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नशामुक्ति सप्ताह का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को किया गया। इस दौरान अधिकारियों की ओर से अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता डीडीसी बलदेव चौधरी ने की। उन्होंने सभी जिलेवासियों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वन किया। कार्यक्रम का विषय नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान रहा। शुभारंभ उप विकास आयुक्त की ओर से दीप जलाकर किया गया। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्त होना अनिवार्य इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा नश...