प्रयागराज, मार्च 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में 'आधुनिक संस्कृतकाव्यशेवधि रिति' विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. जनार्दन पांडेय 'मणि' ने गीतिकाव्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेवा प्रसाद द्विवेदी, राधावल्लभ त्रिपाठी सहित कई विद्वानों के काव्य का उदाहरण देकर विश्लेषण किया। साथ ही अपनी व्यंग्यप्रधान कविता का पाठ भी किया। संचालन हर्षवर्धन पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...