नैनीताल, मार्च 29 -- बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में स्व. एचसी भंडारी स्मृति में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. वेद प्रकाश अंकुर और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं कवि विपिन चंद्र पांडे को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी और प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने डॉ. अंकुर को स्व. एचसी भंडारी स्मृति हास्य रत्न सम्मान और विपिन चंद्र पांडे को बहुमुखी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। दोनों को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। मुख्य अतिथि ने कवियों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन और दहेज प्रथा जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रस्तुत रचनाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। कवि सम्मेलन में डॉ. वेद प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.