गाजियाबाद, फरवरी 10 -- गाजियाबाद की हाईराइज बिल्डिंग से तीन सगी बहनों के कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस को जांच के दौरान उन 5 खतरनाक मोबाइल गेम्स के बारे में पता चला है, जो इन बच्चियों की मौत की वजह बने। अब गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर इन ऐप्स पर तुरंत बैन (प्रतिबंध) लगाने की मांग की है।सुसाइड नोट में मिले इन 5 गेम्स के नाम DCP निमिष पाटिल ने बताया कि बच्चियों के सुसाइड नोट में 5 गेमिंग ऐप्स का जिक्र था। पुलिस ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि इन गेम्स को बैन किया जाए और यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा।ये हैं वो 5 गेम्सपॉपी प्लेटाइमद बेबी इन यलोईविल ननआइस क्रीम मैनआइस गेमकोरियाई ड्रामा और 3 साल का अकेलापन पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये तीनों बहनें कोरियाई पॉप कल्च...