वो सीवी नहीं बना पाती थी, हत्या कैसे प्लान कर लेगी? शालू का भाई बोला- बेगुनाह है बहन
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की सुपारी देने के इल्जाम में जेल गई बहू शालू के भाई धीरज अरोड़ा ने अपनी बहन को बेगुनाह बताया है। धीरज ने शालू पर लगे हत्या के आरोपों को नकारते हुए कहा, मेरी बहन अपना सीवी तक नहीं बना पाती थी। इसके लिए वह मुझसे कहती थी। कई बार मैने उसका सीवी तैयार किया। वह बहुत सीधी लड़की थी। ऐसे में हत्या की प्लानिंग कैसे कर सकती है। शालू के भाई धीरज अरोड़ा, उसकी बहन सोनिया मल्होत्रा और परिवार की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकांत दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की थ्योरी और इस घटना की चल रही खबरों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शालू पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। भाई धीरज ने कहा कि इस मामले में अभी तक एकतरफा बात हो रही है। मामले का एक पहलू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.