नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली की एक अदालत ने शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके में साल 2020 में हुए दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए ताहिर हुसैन को भाजपा का आदमी बताया और कहा कि हुसैन पर आरोप लगते ही AAP ने उसे तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा पार्टी ने मंत्री कपिल मिश्रा और ताहिर हुसैन के बीच घनिष्टता का जिक्र करते हुए कहा कि ताहिर हुसैन ने ही कपिल मिश्रा को करावल नगर से चुनाव लड़वाया था। बदले में कपिल मिश्रा ने ही ताहिर हुसैन को पार्टी जॉइन करवाई थी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि भाजपा ने ही मुस्तफाबाद सीट पर ताहिर को ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़वाया था, ताकि भाजपा विरोधी ...