पटना, मार्च 25 -- पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश के राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद अब इस मामले पर सियासत गरमाती जा रही है। जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि पार्टी विरोधी गतिवधियों में शामिल रहने की वजह से सांसदगिरधारी यादव की सदस्यता रद्द की जाए। इधर अब इस मसले पर राजद की सांसद मीसा भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा है कि गिरधारी यादव के बेटे एडल्ट हैं और वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मीडिया से बातचीत में मीसा भारती ने कहा, 'गिरधारी यादव तो एनडीए में ही हैं और जदयू के सांसद हैं। मुझे लगता है कि अगर उनके लड़के ने राजद से चुनाव लड़ा है तो वो एडल्ट हैं। उन्होंने सोच-समझ कर ही फैसला लिया होगा। अब देखना होगा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.