वोविनाम चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले कोच गुलशन कुमार सम्मानित
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- रुद्रपुर। जम्मू के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, भगवतीनगर में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम परफॉर्मेंस इवेंट में रजत पदक जीतने वाले देव इंटरनेशनल स्कूल के वोविनाम मार्शल आर्ट्स कोच गुलशन कुमार को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। विद्यालय की एमडी प्रीति चौहान एवं प्रधानाचार्या एकता गंगवार ने गुलशन कुमार को पदक पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.