लखनऊ, अप्रैल 24 -- लग्जरी बसों में शुमार वोल्वो बसों धीरे-धीरे रोडवेज से हट रही हैं, जिसका विकल्प रोडवेज की 22 नई एयरकंडीशन 42 सीटर बसें बनेंगी। ये बसें कानपुर कार्यशाला से दो बार में लखनऊ के अवध बस डिपो पहुंच चुकी हैं। अवध बस डिपो की ये बसें आठ रूटों पर कैसरबाग और आलमबाग से चलाई जाएंगी। इनमें से चार रूटों पर प्रयोग के तौर पर एसी बसें चलाई जा रही हैं। बाकी चार रूटों पर बसों का संचालन 25 अप्रैल से शुरू होगा। 42 सीटर एसी बसों के रूट, किराया और समय सारणी तय हो गई है। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए 22 बसें आ चुकी हैं। छह और बसें लाने की तैयारी है। यात्री एसी बसों में ऑनलाइन सीट बुक करा सकते है। आलमबाग से यहां-यहां चलेंगी बसें-प्रयागराज 460 रुपये, समय सुबह 7 और दोपहर 12 बजे-बनारस 711 रुपय...