बुलंदशहर, फरवरी 20 -- जिले के गुलावठी क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपनी जालसाजी का शिकार बनाकर करीब 40 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित को वोडाफोन कंपनी का मोबाइल टॉवर लगवाने और उसके बदले भारी मुनाफा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में गांव नयाबांस निवासी पीड़ित जितेंद्र सिंह पुत्र रतनपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि साल 2020 से 2021 के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को वोडाफोन कंपनी का अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया था। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाने का प्रस्ताव दिया। इसके बदले में उन्हें लाखों रुपये का किराया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.