नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज 27 फरवरी को साफ कर दिया कि सरकार का वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में हिस्सेदारी बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। न्यूज18 के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम कंपनी में 49 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "एजीआर बकाया के कन्वर्जन के साथ वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है। हम सुप्रीम के फैसले का पालन कर रहे हैं।" उन्होंने वोडाफोन आइडिया के संदर्भ में कहा कि चीजें अच्छी लग रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम वोडाफोन में इक्विटी के संदर्भ में तो जरूर हैं। पर मैनेजमेंट में हिस्सेदारी नहीं है। ग्रोथ को पूरी तरह से मैनेजमेंट को देखना होगा। यह भी पढ़ें- महार...