वोट बैंक की राजनीति करता है विपक्ष : मंत्री जामा खान
धनबाद, जुलाई 7 -- बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जामा खान सोमवार को जोड़ापोखर एक नंबर बस्ती पहुंचे। अपने रिश्तेदार इकबाल खान के घर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अल्पसंख्यकों से निर्भीक होकर एनडीए से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यक समुदाय को डराकर वोट बैंक की राजनीति करता है। अल्पसंख्यक डरें नहीं, एनडीए से जुड़ें। जामा खान ने बताया कि वर्ष 2005 से पहले की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ ठगा और तब बजट मात्र 3 करोड़ 53 लाख रुपए था। इसे नीतीश सरकार ने बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपए कर दिया है। मदरसा शिक्षकों का वेतन भी 1,000 रुपए से बढ़ाकर 7,000 रुपए किया गया है। मौके पर भभुआ से भाजपा विधायक भरत बिंद, रवि सिंह, जिया खान, नोशाद खान, परवेज खान, आमिर खान, याहिया खान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.